{"_id":"65ba4b3b3a695b34d90452b6","slug":"uttarakhand-news-mobile-snatched-from-former-soldier-in-khatima-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पूर्व सैनिक के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखने वाले रह गए दंग; पढ़ कर चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पूर्व सैनिक के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखने वाले रह गए दंग; पढ़ कर चौंक जाएंगे
Wed, 31 Jan 2024 06:59 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 31 Jan 2024 06:59 PM IST
सार
ऊधमसिंह नगर के सितारगंज मार्ग पर बुधवार को दिनदहाड़े टप्पेबाज ने पूर्व सैनिक से मोबाइल और 25 हजार रुपये झपट लिए। रुपये लेकर भाग रहे आरोपी को राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने करीब आधा किलोमीटर दूर तक पीछा करके पकड़ लिया।
विज्ञापन
khatima
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सितारगंज मार्ग पर बुधवार को दिनदहाड़े टप्पेबाज ने पूर्व सैनिक से मोबाइल और 25 हजार रुपये झपट लिए। रुपये लेकर भाग रहे आरोपी को राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने करीब आधा किलोमीटर दूर तक पीछा करके पकड़ लिया। उसके पास से रुपये, बैंक पासबुक व मोबाइल भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
हिल व्यू कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक रमेश चंद्र भट्ट अपने बेटे रजत के साथ सितारगंज मार्ग स्थित एसबीआई बैंक में आए हुए थे। उन्होंने अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाले। नगदी को एक थैले में रखकर वह घर जा रहे थे। थैले में नगदी के अलावा, दो मोबाइल और दो बैंक पासबुक भी रखे थे। जैसे ही वह बैंक से बाहर आए, तभी एक टप्पेबाज उनका थैला छीनकर भाग गया। उन्होंने शोर मचाया तो वह मौजूद लोग और उनका बेटा टप्पेबाज के पीछे दौड़े।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: इस लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं हरीश रावत, आखिरकार जता दी अपनी इच्छा
विज्ञापन
कोतवाली के दरोगा किशोर पंत और सिपाही भी मौके पर पहुुंचे। घटनास्थल से आधा किलोमीटर एक निजी स्कूल की गली में से टप्पेबाज को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पकडे़ गए गौटिया निवासी शाहरुख के पास से नगदी, दो मोबाइल व दो पासबुक भी बरामद कर ली। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।