फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: misdeed of minor in khatima

Udham Singh Nagar News: 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 22 Oct 2024 07:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 22 Oct 2024 07:16 PM IST
सार

खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: misdeed of minor in khatima
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 

विज्ञापन

खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

खटीमा विकासखंड के एक गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अक्तूबर की रात वह मंदिर में हो रहे देवी जागरण में गई थी। वहां साथ पढ़ने वाला एक छात्र भी गया था। रात करीब 12 बजे वह और छात्र पुलिया पर बैठकर बातें कर रहे थे। आरोप है कि तभी वहां पांचों आरोपी आ धमके और दोनों के साथ गालीगलौज करने लगेे। विरोध करने पर उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों को जबदस्ती बाइक पर बैठाकर बगिया की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पांचों आरोपी वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद गुमसुम रहने लगी पीड़िता
पीड़िता के पिता के अनुसार घटना के बाद उनकी पुत्री गुमसुम रहने लगी। पुत्री ने आपबीती बताई तो उनका परिवार मानसिक तनाव में आ गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 137(2),70(2),74,115(2),351(2),352 बीएनएस,5(जी)6/7/8 ,पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनको शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विमल रावत, सीओ


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed