फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Live-in woman accuses her lover in kashipur

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला बोली:- बेटी पर गलत नीयत रखता है प्रेमी, धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव

Mon, 30 Sep 2024 10:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Sep 2024 10:02 AM IST
सार

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने जसपुर निवासी एक व्यक्ति पर उसके साथ मारपीट करने और उसकी 13 वर्षीय बेटी पर गलत नियत रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही धर्म परिवर्तन का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Live-in woman accuses her lover in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने जसपुर निवासी एक व्यक्ति पर उसके साथ मारपीट करने और उसकी 13 वर्षीय बेटी पर गलत नियत रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही धर्म परिवर्तन का भी आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

नगर निवासी एक महिला ने 27 सितंबर को दी तहरीर में बताया कि वह लगभग आठ साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में विशेष समुदाय के जसपुर निवासी एक दूध विक्रेता के साथ रह रही थी। उसका विवाह करीब 20 वर्ष पहले नेपाल निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। 12 वर्ष पहले पति से कानूनी रूप से संबंध विच्छेद हो गया था। उसके दो बच्चे 18 वर्षीय बेटा व 13 वर्षीय बेटी है। मेहनत-मजदूरी करके वह बच्चों का पालन-पोषण करती है।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  Udham Singh Nagar News: सावधान! डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले, 3 दिन पहले जम्मू कश्मीर से लौटे हैं पिता-पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में जसपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। उसने खुद को हिन्दू बताया था। इसके बाद उनके बीच नजदीकी संबंध हो गए। वह बच्चों को साथ लेकर जसपुर में लगभग आठ साल से एक किराये के मकान में आरोपी के संग रहने लगी। करीब डेढ़ महीने बाद आरोपी की गतिविधियां देखकर पता चला कि वह विशेष समुदाय का है। उसने झूठ बोलने का विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। साथ ही पूजा-पाठ भी नहीं करने देता था। बताया कि लगभग एक साल पहले वह अपने बच्चों के साथ उसे छोड़कर यहां के एक मोहल्ले में रहने लगी और अपनी आपबीती कुछ लोगों को बताई। इस दौरान आरोपी फोन पर उसे जान से मार की धमकी देने लगा।


आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
महिला ने आरोप लगाया कि बीती 22 सितंबर की रात आरोपी उसके मकान में आया और थैले से मांस निकालकर कहा कि इसे खा लो और धर्म परिवर्तन कर लो। कहा कि जैसे तेरे साथ किया वैसे तेरी बेटी के साथ भी करूंगा। तब उसने मामले की जानकारी गगन कांबोज, विहिप नेता यशपाल राजहंस व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आकांक्षी ठाकुर को दी। उन्होंने प्रतापपुर पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां पर दुर्गा वाहिनी की वर्षा, माधुरी, आशीष शर्मा, सपन कुमार, सांसद प्रतिनिधि जसपुर रवि साहनी, संदीप प्रजापति, मंजीत सिंह, बीना तोमर, जीतू तोमर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
-अभय सिंह, एसपी काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed