फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two suspected dengue patients found in kashipur

Udham Singh Nagar News: सावधान! डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले, 3 दिन पहले जम्मू कश्मीर से लौटे हैं पिता-पुत्र

Mon, 30 Sep 2024 09:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Sep 2024 09:52 AM IST
सार

काशीपुर नगर में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। दोनों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल के चिकित्सक एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद डेंगू होने की पुष्टि करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Two suspected dengue patients found in kashipur
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में भूखंडों में जलभराव होने के बाद भी स्प्रे नहीं कराए जाने से डेंगू के फैलने की संभावना बनी हुई है। नगर में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। दोनों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल के चिकित्सक एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद डेंगू होने की पुष्टि करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय के पार्किंग क्षेत्र, पशुपति विहार, जसपुर खुर्द, दुर्गा कॉलोनी, वैशाली कॉलोनी और प्रभु विहार आदि क्षेत्रों के खाली भूखंडों में जलभराव है। इससे डेंगू एवं मलेरिया फैलने की संभावना बनी हुई है। बावजूद इसके ऐसे क्षेत्रों में फॉगिंग व स्प्रे तक नहीं कराई जा रही है। तीन दिन पहले पिता-पुत्र जम्मू कश्मीर से लौटे हैं।

विज्ञापन

बुखार से ग्रस्त होने पर दोनों को सरकारी अस्पताल में डॉ. अमरजीत सिंह साहनी को दिखाया गया। उन्होंने बताया कि जांच में प्लेटलेट्स कम पाई गई। संदिग्ध मानकर डेंगू वार्ड में भर्ती कर दोनों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सोमवार को एलामइजा जांच रिपोर्ट आने पर ही डेंगू की पुष्टि हो सकती है। वायरल बुखार के 20 प्रतिशत मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव पुनेठा ने बताया कि इससे पहले 23 सितंबर को अस्पताल में 12 वर्षीय एक किशोरी को संदिग्ध मानकर डेंगू वार्ड में भर्ती किया था। उसकी एलाइजा जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: अपहरण, मारपीट के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
 

10 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया
डेंगू मच्छर जनित रोग है। डेंगू से बचाव के लिए एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। वर्तमान में दो संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। एक संदिग्ध किशोरी स्वस्थ होकर घर जा चुकी है। दवाइयां पर्याप्त होने की बात कही जा रही है। वहीं जल निकासी नहीं होने के कारण पार्किंग स्थल, इंजेक्शन कक्ष के पीछे, प्रसव कक्ष के बराबर में जलभराव हो रहा है। इससे भी डेंगू की संभावना बनी हुई है। संवाद

डेंगू से रोकथाम
डेंगू बुखार को रोकने का सबसे अच्छा तरीका संक्रमित मच्छरों के काटने से बचना है। मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी बाजू की शर्ट और मोजे में लंबी पैंट पहनें। पशु-पक्षियों के बर्तनों का नियमित रूप से पानी बदलें, टायरों, कूलरों में पानी जमा नहीं होने दे।

डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, गंभीर जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, थकान, जी मिचलाना, उल्टी-दस्त होना, त्वचा पर लाल चकत्ते, नाक, मसूड़ों से खून आना आदि लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेना लाभकारी होगा।

अस्पताल परिसर में हुए जलजमाव में स्प्रे कराया गया है। पार्किंग स्थल का भरान कराने के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है। डेंगू मरीज के लिए 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में दवाइयां पर्याप्त हैं।
-डॉ. खेमपाल, सीएमएस, एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed