फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Leopard attack woman who went to forest to collect wood in khatima

Uttarakhand: उत्तराखंड में नहीं थम रही तेंदुओं की दहशत, अब लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर किया हमला; हालत गंभीर

Wed, 07 Feb 2024 04:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Feb 2024 04:13 PM IST
सार

Uttarakhand: खटीमा में एक बार फिर तेंदुए ने महिला पर हमला किया है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लीलावती बृहस्पतिवार सुबह जंगल में महिलाओं के साथ लकड़ियां लेने गई थी। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Leopard attack woman who went to forest to collect wood in khatima
महिला पर तेंदुए का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बाघ और तेंदुआ का आतंक जारी है। यहां तेंदुआ लगातार इंसानों का अपना शिकार बना रहे है। ताजा मामला खटीमा से सामने आया है। खटीमा में जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। साथ की महिलाओं के शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

अमाऊं निवासी लीलावती पत्नी हरीश चौहान बृहस्पतिवार सुबह जंगल में महिलाओं के साथ लकड़ियां लेने गई थी। तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ की अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। महिला को घायल अवस्था में खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed