{"_id":"65e08740b7071379900b32c0","slug":"uttarakhand-news-girl-dies-due-to-parental-dispute-in-kashipur-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashipur: मामूली विवाद में उजड़ा परिवार, पति और पत्नी के आपसी झगड़े ने ले ली बेटी की जान; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: मामूली विवाद में उजड़ा परिवार, पति और पत्नी के आपसी झगड़े ने ले ली बेटी की जान; जानें पूरा मामला
Thu, 29 Feb 2024 07:01 PM IST
हीरा मेहरा
राजीव कुमार,संवाद
राजीव कुमार,संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:01 PM IST
सार
काशीपुर में पति-पत्नी के विवाद के दौरान एक साल की बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि आपस में झगड़े के दौरान बच्ची को जमीन पर पटक दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
मामूली विवाद में उजड़ा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
काशीपुर में पति-पत्नी के विवाद के दौरान एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि आपस में झगड़े के दौरान बच्ची को जमीन पर पटक दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को क ब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की ठाकुरद्वारा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सरवरखेड़ा निवासी साबिर अपनी पत्नी अलफिजा और अपनी मां खातून के साथ ठाकुरद्वारा के ग्राम दूल्हेपुर मढ़ईयो में रहकर एक मुर्गी फार्म की देखभाल करता है। बीती 25 फरवरी की सुबह लगभग दस बजे साबिर व अलफिजा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद साबिर अपनी पत्नी और मां खातून को वहीं छोड़कर अपने ग्राम सरवरखेड़ा आ गया। 26 फरवरी को साबिर की मां उसकी एक साल की बच्ची अलशिफा को लेकर सरवरखेड़ा स्थित घर पहुंची और बताया कि बेटी अलशिफा की तबियत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- New Traffic Rules: गाड़ी चलाने वाले लोग ध्यान दें, अब नए नियमों से चलाना होगा वाहन; वरना पड़ेगा महंगा
विज्ञापन
बताया कि उसकी पत्नी अलफिजा ने बच्ची के रोने पर उसे चारपाई से उठाकर जमीन पर पटक दिया था। जिसके चलते उसकी हालत खराब हो गई है। तब परिजनों ने उसे तत्काल मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह बच्ची की मौत हो गई। तब परिजन मृतक अलशिफा को दफनाने के लिए अपने घर ले गए। इसी दौरान बच्ची की नानी ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। जहां उसने अपने दामाद साबिर पर बच्ची को पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
Trending Videos
उधर कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फत्र्याल ने बताया बच्ची के साथ घटनाक्रम ठाकुरद्वारा (यूपी) का है। इसलिए घटनाक्रम की ठाकुरद्वारा पुलिस को सूचना दे दी है। बच्ची को तो यहां इलाज के लिए लाया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र चौहान ने बताया मामले की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। काशीपुर थाना से सूचना मिली थी, लेकिन परिजनों ने ना तो 100 पर सूचना दी और ना ही लिखित में सूचना दी। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।