फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Girl body found hanging in room in rudrapur

RUDRAPUR: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, किराए के घर में रह रही थी प्रिया; नहीं मिला सुसाइड नोट

Tue, 07 May 2024 04:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 May 2024 04:20 PM IST
सार

रुद्रपुर में किराए के कमरे में एक युवती का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Girl body found hanging in room in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में एक युवती का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार युवती ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम लिंगुड़ता थाना धौलछीना अल्मोड़ा निवासी प्रिया (19) ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में किराए के मकान में रहती थी। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। सोमवार की देर शाम काफी देर तक प्रिया के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी के अंदेशे से मकान मालिक रामदास ने पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर एसआई गोल्डी घुघत्याल टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद नहीं खुलने पर पुलिस ने कुंडी तोड़ दी। कमरे के अंदर पंखे के कुंडे पर प्रिया का शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाने के साथ ही दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले उसके पिता गोपाल राम को घटना की सूचना दी थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: तीन महीने के बच्चे समेत 9 लोगों पर जंगली मधुमक्खियों का हमला, अचानक मच गया हड़कंप; अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कमरे से युवती का मोबाइल भी कब्जे में लिया। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed