फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Father beaten for protesting against molestation of daughter in rudrapur

मनचलों की दहशत: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को पीटा, आठवीं में पढ़ती है छात्रा; अपहरण की दी धमकी

Wed, 07 Feb 2024 05:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Feb 2024 05:13 PM IST
सार

रुद्रपुर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने ऐतराज जताया तो आरोपी ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर पिता के साथ मारपीट कर धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Father beaten for protesting against molestation of daughter in rudrapur
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में एक युवक ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ कर उसको परेशान कर दिया। छात्रा के पिता ने ऐतराज जताया तो आरोपी ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर पिता के साथ मारपीट कर धमकी दी। सीओ सिटी के निर्देश पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

तराई विहार कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एक इंटरकॉलेज में आठवीं की छात्रा है। प्रीत विहार कालोनी निवासी विनोद उसकी बेटी से आएदिन छेड़छाड और गंदी टिप्पणी करता है। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो उसको उठाकर ले जाने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

 

25 अगस्त 2023 की रात जब उन्होंने बेटी के साथ हो रही छेड़खानी की घटना पर विरोध जताया तो विनोद, उसके भाई सोनू, कौशल और एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथ गालीगलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस के पास शिकायती पत्र दिया था। सोनू ने शिकायती पत्र वापस लेने का दवाब बनाया और ऐसा नहीं करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed