फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar Singh Dhami inaugurate the fifth State Olympic Games in rudrapur

रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी: हैलीपेड से स्टेडियम तक किया रोड शो, CM ने 5वें राज्य ओलंपिक खेल का किया उद्घाटन

Sat, 21 Sep 2024 02:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 02:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर पहुंचकर पांचवें राज्य खेलों का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar Singh Dhami inaugurate the fifth State Olympic Games in rudrapur
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं का निर्माण कराने के साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियाें के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। हल्द्वानी में बनने जा रहे खेल विश्वविद्यालय की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने नशे को युवाओं के लिए घातक करार देते हुए 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया।

विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड से खुली जिप्सी में सवार मुख्यमंत्री धामी रोड शो करते हुए जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा के बीच स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज, ओलंपिक ध्वज फहराने के साथ ही विभिन्न जिलों से आई टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली।

विज्ञापन

उन्होंने शुभांकर और मैडल का अनावरण करने के साथ ही रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी न सिर्फ प्रतिभाएं दिखाएंगे बल्कि उनको बेहतर प्रदर्शन पर राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आयोजन का मकसद सिर्फ खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराना नहीं है, बल्कि प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों सहित सभी मेहनती और समर्पित खिलाड़ियों को एक स्तरीय मंच प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड को एक अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति बनाई है। उन्होंने कहा कि हमने मेडल लाने वाले प्रदेश के 31 खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में नियुक्तियां दी है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना कर नकद पुरस्कार धनराशि में सौ फीसदी का इजाफा किया है। उभरते खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने के साथ ही खेल उपकरण के लिए हर साल 10 हजार रुपये और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए खेल किट की धनराशि तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार की गई है।

दिव्यांग खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को भी समान अधिकार प्रदान किए गए हैं। उत्तराखंड खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कारों सहित हिमालय खेल रत्न पुरस्कार प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत खेल कोटे को पुनः लागू कर दिया गया है।

उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे मेहनत कर राज्य खेलों में पदक हासिल करने के साथ ही आगामी राष्ट्रीय खेलों में भी अधिक से अधिक पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने रुद्रपुर में ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय के लिए भूमि चिह्नित करने के डीएम को निर्देश दिए।

 

विशिष्ट अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। खेल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने महेश नेगी व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

बॉक्सिंग रिंग में पहुंचे सीएम, प्रतियोगिता शुरू कराई
स्पोटर्स स्टेडियम में खेलों का शुभारंभ करने के बाद सीएम धामी बॉक्सिंग प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि खटीमा में कई साल पहले राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराई थी। वे खेलों के आयोजन से लगातार जुड़े रहे हैं। उन्होंने बॉक्सिंग रिंग में पहुंचकर खिलाड़ियों के मुक्के मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

छोलिया नृत्य से हुआ सीएम का स्वागत
सीएम का छोलिया नृत्य से कलाकारों ने स्वागत किया। सीएम पर जगह-जगह खिलाड़ी पंक्ति में खड़े होकर पुष्प वर्षा कर रहे थे। सीएम ने भी गाड़ी से बच्चों पर खूब पुष्प वर्षा की। वहीं पारंपरागत लोक वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच सीएम स्पोर्ट्स स्टडियम पहुंचे थे। यहां भी स्कूली बच्चों ने विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। 

ये लोग रहे मौजूद
भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, राज्य ओलंपिक संघ के सीईओ चेतन गुरंग, डीके सिंह, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर, उत्तम दत्ता, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, राकेश सिंह, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, विवेकदीप सिंह, डॉ. नागेन्द्र शर्मा, सुरेश चन्द पाण्डे, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त हंसा मनराल, पवन शर्मा, मुखर्जी निर्वाण।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed