फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand government investment festival today

उत्तराखंड निवेश उत्सव: सीएम धामी ने देश की सुरक्षा और सहकारिता की सफलता को सराहा, विकास यात्रा की भी बात कही

Sat, 19 Jul 2025 04:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 19 Jul 2025 04:09 PM IST
सार

रुद्रपुर में आज प्रदेश सरकार एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने पर निवेश उत्सव मना रही है। सीएम धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

विज्ञापन
Uttarakhand government investment festival today
सीएम धामी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आज प्रदेश सरकार एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने पर निवेश उत्सव मना रही है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड निवेश उत्सव कार्यक्रम में कहा कि आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। आज देश ने सहकारिता के क्षेत्र में भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज का अवसर उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में अंकित हुआ है। हम उत्तराखंड वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का तीसरा ग्राउंडिंग समारोह कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

 

 


 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निवेश उत्सव के कार्यक्रम के दौरान कई सौगातें जनता और विभागों को देंगे। वे सिडकुल की कंपनियों और अन्य जगहों पर काम करने वाली महिलाओं के लिए रुद्रपुर में 126 करोड़ की लागत के दो कामकाजी छात्रावासों का शिलान्यास करेंगे। रुद्रपुर के गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण व 31वीं वाहिनी पीएसी में टाइप द्वितीय के 47.79 करोड़ की लागत से बनने वाले टाईप द्वितीय के 108 आवासों का शिलान्यास होगा।

ये पढ़ें- Uttarakhand: रुद्रपुर में 108 आवासों और दो छात्रावासों की सौगात देंगे शाह, 14 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

 

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए गृह मंत्री शाह 1165.4 करोड़ की विभिन्न विभागों की 14 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में टाइप द्वितीय के 108 आवास, नए कानून के क्रियान्वयन के लिए वीसी कक्ष शामिल हैं। रुद्रपुर में एनएच 87 पर डीडी चौक से इंदिरा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, नैनीताल में मेट्रोपाेल होटल परिसर में सरफेस पार्किंग, चंपावत में मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल मल्टी लेवल कार पार्किंग और कॉम्पलेक्स निर्माण शामिल है। टनकपुर में पेयजल आपूर्ति के संबंधित विकास कार्य, हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन सहित बस टर्मिनल संबंधी कार्य और हल्द्वानी में बारिश के पानी की प्रबंधन प्रणाली व सड़क निर्माण संबंधित विकास कार्य का भी शिलान्यास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed