फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand boxer Neha made a place in the final

उत्तराखंड की मुक्केबाज नेहा ने फाइनल में जगह बनाई

Wed, 12 Jun 2019 11:49 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 12 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand boxer Neha made a place in the final
रुद्रपुर में राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भिड़ते मुक्केबाज। - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड की मुक्केबाज नेहा कसनियाल ने सेमीफाइनल में केरल की अमला जोसफ को हराकर राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जबकि उत्तराखंड की मुक्केबाज शोभा कोहली और संजय कुमार को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबलों के लिए विभिन्न राज्यों के कुल 20 मुक्केबाजों ने जगह बनाई। 

विज्ञापन



    बुधवार को विधायक राजकुमार ठुकराल, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, एडीएम जगदीश कांडपाल, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महामंत्री गोपाल खोलिया ने राष्ट्रीय यूथ महिला और पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पांचवें दिन सेमीफाइनल मुकाबलों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल के 40 मुकाबले हुए जिसमें विभिन्न राज्यों के 20 मुक्केबाजों में फाइनल के लिए जगह बनाई। काशीपुर निवासी मुक्केबाज संजय कुमार एसएससीबी के भावेश कट्टीमनि से मिली हार के चलते प्रतियोगिता से बाहर हो गए वहीं उत्तराखंड की शोभा कोहली को यूपी की मुस्कान ने पराजित किया। नैनीसैनी, पिथौरागढ़ निवासी नेहा कसनियाल फाइनल में प्रवेश करने वाली उत्तराखंड की एकमात्र मुक्केबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर कौशल किशोर सिंह, बसंत तिवारी, राजेंद्र जेठी, प्रकाश शर्मा, भुवन तिवारी, संजीव पौरी, चंद्र कुमार जोशी, शैलेंद्र भंडारी, संतोषी गुर्रानी, जेएस रौतेला, प्रियंका सिंह, सुरेश कुमार, जीवन राय, सोनू कुमार, राजन सिंह, अरविंद दुबे,  विनोद तिवारी, मनोज कुमार, हीरालाल सागर आदि थे।

महिला वर्ग की प्रतियोगिता के परिणाम
महाराष्ट्र की भारती ने असम की अशीमा को पराजित किया।
पंजाब की संदीप कौर ने महाराष्ट्र की गौरी को हराया।
राजस्थान की अर्शी ने यूपी की प्रजापति को हराया।
हरियाणा की पूनम ने हिमाचल प्रदेश की सुनीता को हराया।
महाराष्ट्र की जैसमीन ने महाराष्ट्र की प्रीति को हराया।  
राजस्थान की निकिता ने पंजाब की प्रभनूर कौर को हराया। 
हरियाणा की यशी ने हिमाचल प्रदेश की दीपिका को हराया। 

पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के परिणाम 
यूपी के मनीष ने मध्यप्रदेश के करन को पराजित किया।
हरियाणा के अंकित ने महाराष्ट्र के संकेत को हराया। 
असम के बुलेन ने चंडीगढ़ के परवीन सिंह को हराया। 
हरियाणा के अंकित ने महाराष्ट्र के आकाश गोरखा को हराया।
एसएससीबी अजय कुमार ने यूपी के सतीश को हराया। 
हरियाणा के जुगनू ने राजस्थान के सार्थक को हराया। 
एसएससीबी के अमन ने हिमाचल प्रदेश के अभिनव को हराया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed