{"_id":"649098a4e94fd6fda000e986","slug":"utc-driver-arrested-for-rash-driving-rudrapur-news-c-8-1-hld1009-171687-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 55 यात्रियों की जान जाखिम में डालने वाला नशेड़ी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 55 यात्रियों की जान जाखिम में डालने वाला नशेड़ी चालक गिरफ्तार
Mon, 19 Jun 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी से दिल्ली जा रही थी परिवहन निगम की अनुबंधित बस, यात्रियों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। परिवहन निगम में अनुबंधित बस के चालक ने नशे के चलते 55 यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। यात्रियों की सूचना पर पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया और यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बस संख्या यूके 04/पीए 1928 हल्द्वानी से दिल्ली मार्ग पर चलने के लिए अनुबंधित है। सोमवार की शाम करीब आठ बजे चालक रोहन मसीह हल्द्वानी बस स्टैंड से इस अनुबंधित बस में 55 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए चला था लेकिन मात्र 25 किमी. की दूरी तय करने में ही उसने झूमते हुए कई स्थानों पर राहगीरों सहित अन्य वाहनों को ठोकने से बचाया, जिससे यात्रियों को चालक के नशे में होने का पता चला। यात्रियों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। जिसके बाद सक्रिय हुई पंतनगर थाना पुलिस ने बस को संजय वन के पास रोककर चालक को हिरासत में ले लिया और यात्रियों को दूसरी बस बुलाकर उससे उनके गंतव्य को रवाना कर दिया। पुलिस ने चालक का मेडिकल करवाकर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मेडिकल में अनुबंधित बस के चालक में नशे की पुष्टि हुई है। नशा किस चीज का किया है, इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। उनकी तहरीर पर बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और केस पंजीकृत किया जा रहा है।
कोट
-चालक के नशे में होने की पुष्टि हो गई है। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। केस दर्ज होने के बाद अनुबंधक के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एआरएम हल्द्वानी रोडवेज डिपो