{"_id":"61575d928ebc3e372c07026d","slug":"us-city-reached-10th-rank-in-aspirational-districts-rudrapur-news-hld439966577","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षी जिलों में 10वीं रैंक में पहुंचा यूएस नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षी जिलों में 10वीं रैंक में पहुंचा यूएस नगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। देश में 115 आकांक्षी जिलों में शामिल ऊधमसिंह नगर 94वीं रैंक से 10वीं रैंक पर पहुंच गया है। नीति आयोग की ओर से शुक्रवार को रैंकिंग जारी की गई है। जुलाई की अपेक्षा अगस्त में यूएस नगर जिले में कई पैरामीटर में अच्छी स्कोरिंग मिली है।
दरअसल, आकांक्षी जिले के तहत सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े जिलों की पहचान कर उनके समग्र विकास में सहायता देना है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में आकांक्षी जिला कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत नीति आयोग की ओर से स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश और कौशल विकास, बुनियादी आधारभूत ढांचों में काम करना है। इस योजना की सहायता से पिछड़े जिलों में विकास के इन सूचकों को राष्ट्रीय स्तर के बराबर लाने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग मदों में स्कोरिंग की जाती है। इन्हीं स्कोर की तहत नीति आयोग ने यूएस नगर जिले को 10वीं रैंक दी है। प्रदेश से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को शामिल किया गया था। हरिद्वार की रैंकिंग में भी काफी सुधार हुआ 105 से सुधरकर रैंकिंग 55 हो गई है।
मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि ऊधमसिंह नगर 94वीं रैंक से 10वीं रैंकिंग पर पहुंच गया है। प्रयास रहेगा कि जल्द 10वीं रैंकिंग से अपना जिला पहली रैंकिंग पर आ जाए।
विज्ञापन
यूएस नगर की अगस्त की स्कोरिंग
प्रमुख विषय स्कोर
स्वास्थ्य एवं पोषण 77.3 स्कोर
शिक्षा 62.5 स्कोर
कृषि एवं जल संसाधन 39.1 स्कोर
वित्तीय समावेश व कौशल विकास 38.5 स्कोर
इंफ्रास्ट्रक्चर 63.3 स्कोर