{"_id":"6a1dd82c63400ead9a06b3bd","slug":"uproar-over-death-threats-on-social-media-khatima-news-c-236-1-ktm1001-114558-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने पर हंगामा
Tue, 02 Jun 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में जान से मारने की धमकी दिए जाने पर पर्यावरण मित्र भड़क गए हैं। उन्होंने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने तहरीर देकर बताया कि 28 मई की शाम इस्लाम नगर से ड्राइवर कचरा लेकर आया था जिसमें कुछ तथाकथित लोगों ने जानवर के मांस को कट्टे में बंद कर डाल दिया था। इसको देखकर कुछ लोगों ने ड्राइवर से मारपीट की। इसका पर्यावरण मित्रों ने विरोध करने के साथ ही नामजद तहरीर भी दी।
उन्होंने बताया कि 31 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट डाली गई जिस पर उन्हें जान से मारने की धमकी और उनके विरुद्ध कई टिप्पणियां की गईं। इस संबंध में कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। दोनों पक्षों में वार्ता भी चल रही है। पुलिस अपने स्तर पर भी जांच कर रही है।