फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uproar over booth voting, uproar

बूथ पर वोट डालने को लेकर मारपीट, हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uproar over booth voting, uproar
बाजपुर। गांव रामजीवनपुर बूथ पर वार्ड सदस्यों के लिए चल रहे मतदान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी में तहरीर देकर एक दूसरे पर गालीगलौज, मारपीट कर चोटिल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गांव रामजीवनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने अतिसंवेदनशील बूथ पर वार्ड सदस्यों के लिए मतदान चल रहा था। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रोशन लाल तोमर मतदान करने के लिए कतार में लग गए। वार्ड पांच से प्रत्याशी डम्पी के एजेंट लाल सिंह ने दोबारा वोट डालने का आरोप लगाते हुए विरोध किया तो वहां हंगामा हो गया। सूचना पर दोनों पक्षों के समर्थक आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गालीगलौज, मारपीट हो गई, जिससे बूथ पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल एनबी भट्ट, एसएसआई महेश कांडपाल ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घटना के बाद रोशन लाल तोमर ने मतदान किया। रोशन लाल तोमर और एजेंट लाल सिंह ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए चौकी में तहरीरें दी हैं। बताते हैं कि रोशन लाल तोमर पक्ष की ओर से निर्वाचित प्रधान के नामांकन में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र लगाकर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी, जिसकी जांच चल रही है। इसी मामले को लेकर विवाद होना बताया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed