फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uproar in the outpost demanding to stop illegal mining

अवैध खनन रोकने की मांग को लेकर चौकी में हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the outpost demanding to stop illegal mining
बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी पर हंगामा करते लोग। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर अवैध खनन रोकने की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। आरोप है कि अवैध खनन का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक महिला के साथ अभद्रता कर हाथापाई की।
विज्ञापन

मंगलवार शाम गांव बन्नाखेड़ा निवासी ममता चौरसिया अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी कि उसी दौरान अवैध खनन से भरा एक डंपर आया। आरोप है कि विरोध करने पर दो भाईयों ने ममता के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने मुख्य मार्ग से गुजरने वाले ओवरलोड और अवैध खनन के वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। इधर, ममता चौरसिया ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed