फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uproar. among. students. mobile phones, businessmen.

Udham Singh Nagar News: मोबाइल को लेकर छात्रों का हंगामा, व्यापारियों से नोंकझोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Uproar. among. students. mobile phones, businessmen.
रुद्रपुर कोतवाली में छात्रों से वार्ता करते व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा। स्रोेेत स्वयं
रुद्रपुर। शहर में एक मोबाइल विक्रेता और छात्र के बीच खरीदे गए मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। कोतवाली में वार्ता के बाद उनके बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

डिग्री काॅलेज के छात्र ने एक पखवाड़े पहले काशीपुर बाईपास रोड स्थित एक दुकान से मोबाइल खरीदा था। मोबाइल इस्तेमाल किया हुआ लगा तो वह उसे वापस करने दुकान पर पहुंच गया। मोबाइल को देकर उसकी और दुकानदार के बीच तकरार हो गई। इसके बाद छात्र ने फोनकर छात्र संघ के पदाधिकारी और सहयोगियों को बुला लिया। दुकानदार की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित तमाम पदाधिकारी व व्यापारी भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षाें के बीच विवाद और तीखी नोंकझोक हो गई। गुस्साए छात्रों ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। यहां भी छात्रों की व्यापारी नेताओं से तकरार हो गई। कोतवाल ने दोनों पक्षों की बात सुनी और दुकानदार की ओर से मोबाइल के रुपये वापस करने के बाद मामला शांत हो गया। व्यापारी नेता जुनेजा ने बताया कि इस मामले को लेकर सीओ कार्यालय में छात्र से बातचीत कर मामला सुलटा लिया गया था। लेकिन बाद में छात्र ने छात्र संघ नेताओं को बुलाकर हंगामा कर दिया था। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष कमल चंद्र जोशी, मुकेश मुंजाल, मनीष गोस्वामी, अनमोल त्रिपाठी, सचिन वर्मा, जसवीर गंगवार, करन निषाद, नागेंद्र गंगवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed