{"_id":"9226819370606fa677f384b9dabf96e1","slug":"upon-cleaning-dirt-wages-cut-5-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मिलने पर 5 सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मिलने पर 5 सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएनए विजय जोगदंडे ने आवास विकास का निरीक्षण किया। यहां सड़क में फैली गंदगी, नालियां चोक मिलने और मौके पर सफाई कर्मियों के न मिलने पर एमएनए ने पांच सफाई कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए। वहीं कूड़ा फे कने वाली हेड्रोलिक गाड़ी खराब होने पर उन्होंने सफाई इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
अमर उजाला अपने 30 नवंबर के अंक में शहर भर में फैला कूड़ा और कूड़ेदान निगम में खा रहे जंग शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए एमएनए विजय जोगदंडे मंगलवार को सुबह आवास विकास पहुंचे, वहां सड़कों में पड़ा कूड़ा और नालियां चोक देखकर उनका पारा चढ़ गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने भी सफाई न होने की बात की जिस पर एमएनए ने आवास विकास क्षेत्र के पांच सफाई कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने नगर निगम परिसर में खराब पड़ी कूड़ा उठाने वाली हेड्रोलिक गाड़ी का निरीक्षण किया। गाड़ी चालक ने बताया कि 20 दिन से गाड़ी खराब पड़ी है। कई बार सफाई इंस्पेक्टर को बता दिया गया है। लेकिन गाड़ी सही नहीं हो पाई है। जिस पर एमएनए ने सफाई इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र पांडे को कड़ी फटकार लगाते हुए बुधवार शाम तक गाड़ी सही कराने के निर्देश देते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन