फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UP Roadways bus crushed two riding youths, one broke

यूपी रोडवेज बस ने दो सवार युवकों को रौंदा, एक ने तोड़ा दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways bus crushed two riding youths, one broke
03केटीएम01पी- मृतक अभिनेष सिंह राणा-फाइल फोटो - फोटो : KHATIMA
खटीमा। यूपी रोडवेज की बस ने सितारगंज रोड पर सड़क किनारे खड़े दो युवकों को रौंद दिया, उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद बेकाबू हुई बस ने टोल प्लाजा के गेट को भी टक्कर मारी, उसके बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम सुजिया निवासी 19 वर्षीय अभिनेष सिंह राणा शनिवार की रात आठ बजे अपने रिश्ते के भाई गांव के ही 20 वर्षीय प्रशांत को लेकर बाइक से नानकमत्ता दीपावली मेला देखने निकला था। इस बीच दोनों सितारगंज रोड पर सिटी कान्वेंट स्कूल के गेट के पास खड़े थे।
विज्ञापन

खटीमा से सितारगंज की ओर जा रही यूपी रोडवेज की बस ने दोनों को चपेट में ले लिया। उसके बाद बेकाबू बस टोल प्लाजा गेट को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। आसपास के लोग दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान अभिनेष ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रशांत को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर कर दिया गया है। परिजनों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अभिनेष का शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का चिराग बुझने से परिजनों में मचा कोहराम
खटीमा। अभिनेष के चाचा राजेश सिंह राणा ने बताया कि वह हाईस्कूल की प्राइवेट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता नरेश कुमार खेती बाड़ी करते हैं।
मां अनिल कुमार गृहणी हैं। बहन मुस्कान से छोटा अभिनेष था। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शाम का भोजन करने के बाद दोनों घर से निकले थे। कुछ दूर जाकर ही हादसा हो गया।
बस ने टोल प्लाजा के बैरियर को पूरा भी नहीं खुलने दिया
खटीमा। टोल प्लाजा में तैनात अधिकारी गणेश सिंह ने बताया फास्ट टैग से टोल टैक्स जमा हुआ। गेट पूरा खुलने से पहले ही रोडवेज बस टक्कर मारकर आगे निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed