फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Unveiled by CM golden palanquin

सीएम ने किया स्वर्ण पालकियों का अनावरण

Fri, 17 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सितारगंज/नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला सितारगंज/नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। Updated Fri, 17 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Unveiled by CM golden palanquin
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हेमकुंड साहिब की यात्रा का सिंह साहिबान और सिख संगत को न्योता देता हूं। नादेड़ और पटना साहिब संत पुरुष भी दर्शन करें। ताकि दुनिया में सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश जाए। देवभूमि स्वर्ग से कम नहीं है। सरकार ने धार्मिक स्थलों के रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने नानकमत्ता को नगर पंचायत का दर्जा, उपतहसील बनाने, उपमंडी को पूर्ण मंडी का दर्जा देने एवं कैलाश नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की। इससे पूर्व सीएम ने गुरुद्वारा छेवी पातशाही और दूध वाला कुआं में दो स्वर्ण पालकियों का अनावरण किया।
विज्ञापन

  शुक्रवार को डेरा कारसेवा द्वारा संगत के सहयोग से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब व दूध वाला कुआं में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई दो स्वर्ण पालकियों का मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनावरण किया। इसके बाद डेरा कारसेवा में संगत को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि 2013 की दैवी आपदा के बाद सरकार ने बेहतर कार्य किया है। हेमकुंड साहिब, केदारनाथ धाम तक सुरक्षित मार्ग बनाए हैं। पर्यटन की दृष्टि से बेहतर सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने बेमौसमी बारिश को दैवीय आपदा बताते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ है। क्षति का तीन बार आंकलन किया जा चुका है, लेकिन मौसम मुआवजे में रोड़ा अटका रहा है। न्यूनतम क्षतिपूर्ति एक हजार रुपए दी जाएगी। कहा कि कोआपरेटिव बैंक किसानों से एक वर्ष तक ऋण वसूली नहीं करेंगे। ऋण पर छह माह का ब्याज माफ कर दिया है। लगान व सरचार्ज भी माफ किया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि किसानों को वर्ग चार की भूमि पर मालिकाना हक दिया जाएगा। ये सरकार किसानों की है और किसान की हर समस्या का समाधान होगा। सभा को विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, पूर्व विधायक नारायण पाल, गोपाल सिंह राणा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष साहब सिंह व संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सेवा सिंह ने किया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, गुरुद्वारा रिसीवर जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय, आईजी पीएस सैलाल, एसएसपी नीलेश आनंद भरणे, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, सीएम पुत्र वीरेंद्र रावत, विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश गंगवार, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, नारायण पाल, ब्लाक प्रमुख मंजूलता सिंह, ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरविंदर कौर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, गुरजीत सिंह, डा. देवेंद्र सिंह, केडी गहतोड़ी, सरताज अहमद, सतनाम सोनू, हरपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed