फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Unseasonal rain and strong winds destroy crops in Udham Singh Nagar

Udhamsingh Nagar: आसमान से टूटी आफत, बेमौसमी बारिश किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Sat, 21 Mar 2026 12:16 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Mar 2026 12:16 PM IST
सार

ऊधम सिंह नगर जिले में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
Unseasonal rain and strong winds destroy crops in Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में बारिश से गिरी गेंहू की फसल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधम सिंह नगर जिले में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल हवा-बारिश के कारण लेट गई है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन

जिले में लगभग 1.8 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं और 5000 हेक्टेयर भूमि पर सरसों की फसल बोई गई है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार उपज अच्छी होगी और वे अच्छी कमाई कर पाएंगे। लेकिन, अचानक आए मौसम के इस बदलाव ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बारिश के पानी से जमीन पर बिछ गई है। किसानों का कहना है कि बारिश उनकी फसलों के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रही है। मौसम में आए इस अप्रत्याशित बदलाव के कारण न केवल कटाई के काम में देरी होगी, बल्कि फसल के खराब होने का जोखिम भी काफी बढ़ गया है। कई किसान इस बात से चिंतित हैं कि यदि बारिश और तेज हवाएं जारी रहीं तो उनकी बची-खुची फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।

विज्ञापन

नुकसान का आंकलन कर रही टीमें
गेहूं की फसल के लेटने के बाद जिला प्रशासन ने कृषि विभाग नुकसान का आंकलन करने को कहा है। जहां-जहां फसल प्रभावित होगी पटवारी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


जहां फसलों को नुकसान पहुंच रहा है उसका आंकलन कर रिपोर्ट बनाई जाएगी। फसल नुकसान का किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।- नितिन सिंह भदौरिया, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed