{"_id":"5749e01f4f1c1b2f2d69371e","slug":"unknown-vehicle-crushed-the-passer-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 28 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
पंचनामा भ्ररती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे से गुजर रहे राहगीर युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को खटीमा मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रख दिया गया।
शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे बमनपुरी के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान दुर्घटनास्थल पर किसी भी व्यक्ति के मौजूद न होने पर गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। रात्रि गश्त कर सिडकुल से लौट पुलिस चौकी इंचार्ज अजीत कुमार ने सड़क किनारे घायलावस्था में पड़े युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए उसकी तलाशी ली। लेकिन, पहचान के लिए कोई भी कागजात आदि उसके पास नहीं निकले। चौकी इंचार्ज अजीत ने बताया कि हादसे में युवक का सिर कुचल गया। जिस कारण उसका चेहरा पहचानने में नहीं आ रहा है। उसकी उम्र करीब तीस वर्ष है। उन्होंने युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन