फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   United For Bengali Society

अनुसूचित जाति के लिए केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात: शाह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
United For Bengali Society
शक्तिफार्म में समारोह को संबोधित करते बंगाली महासभा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। टैगोरनगर में आयोजित समारोह में नवगठित बंगाली महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार शाह ने बंगाली समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अनुसूचित जाति की मांग के लए शीघ्र ही केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की बात कही।
विज्ञापन

समारोह में बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज मंडल, उपाध्यक्ष गोविंद तालुकदार, महामंत्री बिपुल मंडल, सचिव पंकज बसु, कोषाध्यक्ष आशीष समद्दार, संगठन मंत्री प्रशांत मंडल, कोर कमेटी अध्यक्ष सुभाष सरकार आदि का माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष शाह ने कहा कि बंगाली समाज की मूलभूत समस्याओं को लेकर इसी हफ्ते देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। इसके अलावा समुदाय की प्रमुख मांग अनुसूचित जाति के दर्जे को लेकर केंद्र में नए बने बंगाल के चार केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तराखंड सेे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। इस दौरान सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा ने भी नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। पदाधिकारियों ने किडनी का इलाज करा रहे राजनगर निवासी सुभाष राय को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर हिमांशु सरकार, कार्तिक राय, रवींद्र विश्वास, सुबल विश्वास, शिखा हालदार, संजय बाछाड़, हिरणमय साना, कृष्णपद मंडल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed