फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Unemployed laborers cutting wheat

उद्योगों से हुए बेरोजार तो खेतों में गेहूं कटान कर चला रहे परिवार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Unemployed laborers cutting wheat
काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। लॉकडाउन के बाद उद्योगों से बेरोजगार हुए मजदूर अब खेतों में किसानों का गेहूं काटकर अपना परिवार चलाने को मजबूर हैं। वहीं किसानों को भी मजदूर नहीं मिल पाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एक एकड़ गेहूं काटने पर मजदूरों को करीब चार सौ से लेकर पांच सौ रुपये मिल रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस अवधि में भी उद्योग करीब-करीब बंद चल रहे हैं। ऐसे में उद्योगों में काम करने वाले हजारों मजदूर इस समय बेरोजगार हो गए हैं। वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का उत्तराखंड में प्रवेश बंद है। यूपी से लगी सीमाओं को पुलिस ने सील कर दिया है। इससे खेतों में फसल की कटाई के लिए मजदूर नहीं आ पा रहे हैं। जिससे किसानों के सामने भी फसल कटाई के लिए मजदूरों की समस्या बनी हुई है। उद्योगों में अधिकांश मजदूर बाहरी राज्यों के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के चलते वह भी घर नहीं जा पा रहे हैं। इससे उनके सामने परिवार के खाने की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि जब किसानों को पता चला कि कारखानों के मजदूर बेरोजगार हो गए तो उन्होंने मजदूरों से संपर्क किया। तब मजदूरों ने किसानों के खेतों में गेहूं की कटाई शुरू कर दिया, जिससे किसानों और मजदूर दोनों को राहत मिल रही है। भाकियू नेता वलजिंदर संधु ने कहा कि लॉकडाउन से बेरोजगार घरों में बैठे मजदूरों ने किसानों के खेतों में गेहू कटाई की है, जिससे किसानों को भी राहत मिली और खाली बैठे मजदूरों को मजदूरी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed