फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   uncontrolled crane fallen in kashipur

Udham Singh Nagar News: आरओबी से गार्डर उठाते समय पलटी क्रेन

Thu, 14 Sep 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 14 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
uncontrolled crane fallen in kashipur
काशीपुर आरोबी के नीचे से निकालते पलटी क्रेन। संवाद
काशीपुर। निर्माणाधीन आरओबी से बेयरिंग फिट करने के लिए गार्डर हटाने के दौरान क्रेन पलट गई। इस दौरान रेलवे की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई ट्रेन का संचालन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

काशीपुर में आरओबी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर स्ट्रक्चर के नीचे गार्डर लगाए गए हैं। इन गार्डर को हटा कर वहां बेयरिंग फिट किए जाने हैं। इसके लिए बुधवार को कार्यदायी संस्था क्रेन से गार्डर हटा रही थी। हल्का वजन होने के कारण क्रेन पलट गई। इस दौरान चालक और निर्माणाधीन आरओबी से श्रमिकों ने कूदकर जान बचाई। क्रेन की चपेट में आकर ट्रेन संचालित करने वाली विद्युत लाइन के तार क्षतिग्रस्त हो गए और धुंआ निकलने लगा। इसके चलते रामनगर-मुरादाबाद संभाग के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 05410 और 05354 प्रभावित हो गईं। अन्य ट्रेन के प्रभावित होने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक रविशंकर ने बताया कि लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। लाइनों को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं रेलवे की ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट (टीआरडी) के एक अधिकारी ने बताया कि एनएचएई बिना अनुमति के कार्य कर रहा था। रेलवे से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल का निरीक्षण कर रेलवे कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली गई है। आरओबी कार्यदायी संस्था को शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - युसूफ अली, तहसीलदार काशीपुर


निर्माणाधीन आरओबी पर गार्डर उठाते समय क्रेन के पलटने की मामला संज्ञान में आया हैं। बरेली से रेलवे बिजली विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। अभी दो ट्रेन प्रभावित हुई हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। - रोहित गुप्ता, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक, रेलवे इज्जतनगर, बरेली।

काशीपुर आरोबी के नीचे से निकालते पलटी क्रेन। संवाद

काशीपुर आरोबी के नीचे से निकालते पलटी क्रेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed