फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uncontrollable bus collides with tempo filled with school children, driver dies

बेकाबू बस स्कूली बच्चों से भरे टेंपो से टकराई, चालक की मौत

Mon, 04 Sep 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Mon, 04 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bus collides with tempo filled with school children, driver dies
मौके पर भिड़ी बस और टेंपो। - फोटो : amar ujala

 सड़क किनारे खड़ी बस को ओवरटेक करने के प्रयास में एक फैक्ट्री की तेज रफ्तार से जा रही बस सामने से आ रहे स्कूली बच्चों से भरे टेंपो से टकरा गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टेंपो करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि नौ बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन


महुआखेड़ागंज से स्कूली बच्चों से भरा टेंपो (संख्या यूपी 18 एएन 8654) सोमवार सुबह 7:30 बजे अलीगंज रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल जा रहा था। टेंपो को महुआखेड़ागंज निवासी मौ. साजिद (30) पुत्र मौ. उमर चला रहा था। सेंट मैरी स्कूल के सामने एक पेपर मिल की बस सवारी लेने के लिए रुकी। उसके पीछे से एक फैक्ट्री के कर्मचारी ले जा रही बस (संख्या यूए 06 पीए 0757) अनियंत्रित गति से महुआखेड़ागंज की ओर जा रही थी। आगे बस खड़ी देख चालक ब्रेक नहीं लगा सका और बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि टेंपो करीब 50 मीटर तक बस के साथ ही घिसटता चला गया और सेंट मैरी स्कूल की पार्किंग से टकराकर रुका। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेंपो चालक मौ. साजिद के अलावा महुआखेड़ागंज निवासी खुशबू (7) पुत्री राहुल कुमार, ग्राम बघेलेवाला निवासी अभय (15) पुत्र टीकाराम, महुआखेड़ागंज निवासी सेवी मलिक (6) पुत्री सादिक, अयान मलिक (10) पुत्र सादिक मलिक, नौबाज रजा (10) पुत्र जुनैद रजा, रोहित राज (10) पुत्र राहुल राज, प्रियांशु (15) पुत्र संजय, अयान (10) पुत्र नवी जान और प्रियांशु मिश्रा (7) पुत्र अजय मिश्रा घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल चालक मौ. साजिद, खुशबू और अभय को निजी नर्सिंग होम रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने साजिद को मृत घोषित कर दिया, जबकि खुशबू और अभय की हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक खुशबू की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उसके सिर की हड्डी टूटकर अंदर धंस गई है और सिर में खून के थक्के जमा हो गए हैं। जबकि घायल अभय का जबड़ा क्रैक हो गया है।
विज्ञापन



 अलीगंज रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल के सामने हुआ हादसा स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो हुआ है। फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि टेंपो चालक अपनी साइड में सामान्य गति से जा रहा था। अचानक सामने से बस के गलत दिशा में बेकाबू गति से आने के कारण हादसा हुआ और टेंपो घिसटता चला गया। हादसे के बाद बस चालक खिड़की से कूदकर जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बस से अस्पताल पहुंचाया घायलों को  
 हादसे में घायल बच्चों को सेंट मैरी स्कूल की बस से अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूल के प्रबंधक रालेफ पिंटो ने बताया कि हादसे की सूचना पर स्कूल का स्टाफ और स्कूल बसों के चालक मदद के लिए दौड़ पड़े। सभी घायल बच्चों को टेंपो से निकालकर सेंट मैरी के ड्राइवर जसवीर और संजीव ने अस्पताल पहुंचाया। बाद में उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।

एएसपी ने पूछा घायलों का हाल
 भीषण हादसे की सूचना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह और कोतवाली के एसएसआई वीसी रमोला ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना और दुघर्टना के बाबत जानकारी ली।


पत्नी और दो मासूमों को बेसहारा छोड़ गया साजिद
हादसे में जान गंवाने वाले महुआखेड़ागंज निवासी टेंपो चालक साजिद के घर में जब हादसे की सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया। साजिद अपने पीछे पत्नी सायदा और बेटी रूमा (7) और बेटा अयान (5) को बेसहारा छोड़ गया है। वह टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसका बड़ा भाई शाहिद मजदूरी करता है, जबकि छोटा भाई राशिद भी टेंपो चलाता है। पहले से ही तंगहाली में जीवन व्यतीत कर रहे इस परिवार का सहारा छीन जाने से उनके सामने गंभीर संकट आ खड़ा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed