{"_id":"651b1195b0de2b313904f854","slug":"uncle-sucha-singh-murderer-of-nephew-arrested-rudrapur-news-c-8-1-hld1031-237423-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भतीजे का हत्यारा चाचा सुच्चा सिंह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भतीजे का हत्यारा चाचा सुच्चा सिंह गिरफ्तार
Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बिंदुखेड़ा रायपुर गांव में भतीजे की हत्या करके फरार सुच्चा सिंह को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा के साथ कारतूस और बाइक भी बरामद किए।
कोतवाली में खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि रविवार को खेत में काम कर रहे भतीजे राजिंदर सिंह उर्फ राजू की हत्याकर सुच्चा सिंह (69) बाइक से फरार हो गया था। उसके बड़े भाई व राजू के पिता तारा सिंह की तहरीर के आधार पर सुच्चा सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दीं। सोमवार को लंबाबड़ काशीपुर रोड से पुलिस ने सुच्चा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रायपुर गांव से हत्या में तमंचा, एक खोखा और दो कारतूस भी बरामद किए। साथ ही जिस बाइक से वह भागा था वह भी कब्जे में ले ली।
एसपी सिटी व सीओ ने बताया कि सुच्चा सिंह अपने भाई के परिवार के साथ जमीन को लेकर रंजिश रखता था। वह अपनी पत्नी और दो बेटों की मौत के लिए भी अपने भाई के परिवार को जिम्मेदार मानता है। वर्तमान में उसके पास करीब दो एकड़ जमीन है। सुच्चा सिंह इस जमीन के हड़पे जाने की आशंका को लेकर डरा हुआ था। वह एक प्रकार के काल्पनिक डर में जी रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।