फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uncle attacked the nephew, severely

चाचा ने कुल्हाड़ी से किया भतीजे पर हमला, गंभीर 

Fri, 14 Jun 2019 11:57 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 14 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncle attacked the nephew, severely
uttarakhand police

जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीचबचाव के लिए पहुंचे युवक का पिता भी हमले में घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना में दूसरे पक्ष के भी दो भाइयों को चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
 

शेरकोट (बिजनौर) के गांव उमरपुर आशा में स्व. बनवारी के पुत्रों प्रद्युम्न सिंह और अनिरुद्ध सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि पिता के जीवनकाल में ही एक भाई ने धोखे से कुछ जमीन अपने नाम करा ली। उसके बाद उसने जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम कर दिया। मामले में दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार की सुबह प्रद्युम्न का पुत्र अर्जुन घर के बाहर बनी दुकान में वेल्डिंग कर रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच उसके चाचा अनिरुद्ध वहां उखड़े पड़े एक पेड़ को उठाकर ले जाने लगे। अर्जुन के विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि प्रद्युम्न ने अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन काफी गहराई तक कट गई। इस दौरान बचाव को आई अर्जुन की मां राधा देवी, उसके पिता प्रद्युम्न को भी चोटें आईं, जबकि दूसरे पक्ष के सहदेव उसके भाई गौरव को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन को गंभीर हालत में काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर तहसीलदार वीसी पंत ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। शेरकोट थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed