फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UK Team In Semi

Udham Singh Nagar News: पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड की टीम

Thu, 01 Jun 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
UK Team In Semi
पश्चिम बंगाल में चल रही 45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। 45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में पंजाब को 3-0 से हराकर उत्तराखंड की बालक टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में उत्तराखंड का मुकाबला दिल्ली की टीम से होगा।

पश्चिम बंगाल के चंदेर नगौर हुगली में 28 मई से एक जून तक राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड टीम ने पूल मैच में बिहार को 3-0, जम्मू एंड कश्मीर को 3-1, महाराष्ट्र को 3-0, आंध्र प्रदेश को 3-0 व तमिलनाडु की टीम को 3-1 के स्कोर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में पंजाब की टीम को 3-0 से हराकर उत्तराखंड टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि प्रदेश की टीम के लिए यह बेहद बड़ी उपलब्धि है। वहां पर उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह, सचिव मृत्युंजय, डीएसओ गिरिश कुमार, वॉलीबाल कोच सुरेश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed