{"_id":"eb0692930a0761d1aff20d7384de6920","slug":"udhamsinghnagar-in-finding-missing-children-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा बच्चों को तलाशने में ऊधमसिंहनगर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमशुदा बच्चों को तलाशने में ऊधमसिंहनगर अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
गुमशुदा बच्चों की तलाश में शुरू हुए मिशन मुस्कान अभियान में देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल के सापेक्ष ऊधमसिंहनगर नंबर वन है। जिले की मिशन मुस्कान टीम ने सर्वाधिक नौ बच्चे बरामद किए हैं। जबकि अन्य तीनों जिलों की टीम की बात करें तो उन्होंने केवल नौ बच्चे ही बरामद किए।
विज्ञापन
राज्य में गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाने के लिए मार्च माह में मिशन मुस्कान शुरू हुआ। इसके तहत प्रत्येक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में टीम बनाकर लापता बच्चों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
इस दौरान मिशन मुस्कान टीम ने होटल, ढाबों, फैक्ट्रियों, धार्मिक स्थल, बस और रेलवे स्टेशन, शेल्टर होम में बच्चों की तलाश कर बरामद बच्चों को परिजनों से मिलाया। मार्च से 31 जुलाई तक चले इस अभियान में राज्य के चार सबसे बड़े जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में सर्वाधिक लापता बच्चों की बरामदगी ऊधमसिंहनगर की मिशन मुस्कान टीम ने की है।
विज्ञापन
पुलिस आंकड़ों के मुताबिक अभियान के दौरान देहरादून पुलिस ने 92 लापता बच्चों में से केवल एक ही बच्चा बरामद किया। हरिद्वार पुलिस ने 85 लापता बच्चों में से एक भी बच्चे को बरामद नहीं कर पाई। हालांकि नैनीताल पुलिस ने 29 लापता बच्चों में से आठ बरामद किए, लेकिन यह आंकड़ा ऊधमसिंहनगर पुलिस से कम है।
जिला पुलिस ने 28 लापता बच्चों में से नौ बच्चे बरामद किए हैं। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि जिले में लापता अन्य 21 बच्चों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी बरामद कर परिजनों से मिलवाया जाएगा।