{"_id":"61e44ab74287b65dc36cb4dd","slug":"udham-singh-nagar1642351287","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम प्रधान पति की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम प्रधान पति की मौत, परिजनों में कोहराम
बन्नाखेड़ा (बाजपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम प्रधान पति गांव खुशालपुर निवासी जगप्रीत सिंह (35 वर्ष) पुत्र जसपाल सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि लाईसेंसी बंदूक से आत्महत्या की गई है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पंचनामा भरवाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये काशीपुर भेज दिया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने फायर होने की पुष्टि कर दी है। बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और परिजनांे की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक जगप्रीत सिंह के मामा जगजीत सिंह निवासी गांव बैंतखेड़ी ने बताया कि 13 जनवरी 2022 को लोहड़ी का त्यौहार मनाने के लिये वह अपने परिवार और भांजे जगप्रीत सिंह के साथ जगप्रीत सिंह की ससुराल करनाल (हरियाणा/पंजाब) गये थे। 15 जनवरी 2022 शनिवार देर शाम को वापस घर लौटे थे और भांजे जगप्रीत सिंह को गांव खुशालपुर स्थित उनके फार्म हाऊस में छोड़कर गांव बैंतखेड़ी अपने घर चले गये थे। रविवार की सुबह मृतक जगप्रीत सिंह के कमरे की साफ-सफाई के लिये रजनी नामक सेविका पहुंची तो रजनी ने कमरे के एक सौफा कुर्सी पर खून से लतपथ हालत में जगप्रीत सिंह को देखा तो चींख निकल गई। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन ने मृतक जगप्रीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं मृतक के मामा जगजीत सिंह ने बताया कि जगप्रीत सिंह के पिता जसपाल सिंह और माता अमरजीत कौर छोटी बेटी जसमीत कौर के पास कनाड़ा (विदेश) में हैं। पंजाब और हरियाणा से परिजनों के आने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक जगप्रीत सिंह अपनी पत्नी हरमीत कौर जो वर्तमान में ग्रामसभा केलाबंदवारी की ग्रामप्रधान है, अपनी दो बेटियों और 16 माह के एक पुत्र सहित परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ चले गये। मृतक जगप्रीत सिंह अपनी दो बहनों के अकेले भाई और सम्पन्न परिवार में एक व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।