फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला सहित दो लोगों की मौत

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला सहित दो लोगों की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला सहित दो लोगों की मौत
रुद्रपुर का जिला अस्पताल - फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरी महिला और एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह वार्ड नम्बर तीन ट्रांजिट कैम्प निवासी चमन सिंह (19) पुत्र ओमकार और ज्योति भट्टाचार्य (25) पत्नी सोनू नौकरी की तलाश में सिडकुल की कंपनी में गए थे। बजाज कंपनी से कुछ दूरी पर उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। वे थोड़ी दूर ही गए थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में चमन और ज्योति सड़क पर गिर गए और ट्रक ने उनको रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed