फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   हाईस्कूल का फर्जी अंकपत्र लगाने पर जिपं उपाध्यक्ष पर केस दर्ज

हाईस्कूल का फर्जी अंकपत्र लगाने पर जिपं उपाध्यक्ष पर केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर। जिला पंचायत चुनाव में हाई स्कूल का फर्जी अंकपत्र लगाकर चुनाव जीते जिला पंचायत उपाध्यक्ष विजयनगर दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। डीएम रंजना राजगुरू के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सौमनाल ने बुधवार को पंतनगर थाने में सौंपी तहरीर में कहा कि 23 सितंबर 2019 को विश्वास ने अपने नामांकन में जन्म प्रमाण पत्र के रूप में हाईस्कूल की मार्कशीट लगाई थी और चुनाव में धोखाधड़ी से प्रतिभाग कर विजयी हुए थे। कालीनगर निवासी यूथ कांग्रेस के कुमाऊं सोशल मीडिया प्रभारी किशोर कुमार हालदार की चुनाव आयोग में शिकायत पर कराई गई जांच में 6 अक्तूबर 2020 को उक्त मार्कशीट फर्जी पाई गई। पंतनगर एसओ एमएम जोशी ने बताया कि मामले की जांच सिडकुल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल उपाध्याय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed