रुद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में गांधी पार्क में कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक घंटे सत्याग्रह पर बैठे। वक्ताओं ने कहा यूपी की भाजपा सरकार का चेहरा बेनकाब हो चुका है। सभी अधिकारियों ने सबूत मिटा दिए हैं तो तब जाकर सीएम योगी की नींद टूटी है। अब सीएम ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। कहा कि प्रशासन योगी सरकार के इशारे पर ही सबूत मिटाने के सभी कार्य कर रहा था। इनकी आरोपियों से मिलीभगत है। कांग्रेस पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से योगी सरकार के इस्तीफे की मांग करती है, जितने भी अधिकारी इसमें दोषी हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और गिरफ्तारी हो। वहां पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, सौरभ चिलाना, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष अरुण पांडे, नंद शेखर गांगुली, पार्षद कैलाश राठौर, मोहनखेड़ा, मोहन भारद्वाज बबीता बैरागी, ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, प्रकाश शर्मा पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह, रवि कठेरिया, रामाधारी गंगवार, अजय यादव उमा सरकार, आमिर हुसैन, सरोज रानी, सीमा सिंह, मोनिका ढाली सहित अनेक मौजूद रहे।