{"_id":"5f6065c78ebc3e6a0449940e","slug":"udham-singh-nagar1600153031","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल ढाल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है।
विज्ञापन
बीते सोमवार की रात अशोक विहार शिमला बहादुर निवासी देवकी नन्दन (26) पुत्र राजेश बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच सिडकुल ढाल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन