{"_id":"69960e3d9e98c9efa9022b56","slug":"udham-singh-nagar-daughter-in-law-along-with-her-parents-beat-mother-in-law-to-death-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar: मायके वालों के साथ बहू ने सास को पीटकर मार डाला, हमले में पति भी घायल; सभी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar: मायके वालों के साथ बहू ने सास को पीटकर मार डाला, हमले में पति भी घायल; सभी आरोपी गिरफ्तार
Thu, 19 Feb 2026 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:39 AM IST
सार
हमलावरों ने वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पत्नी, उसकी मां, बहन, भाई और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति से विवाद होने पर पत्नी ने मायके के लोगों को बुलाकर सास और पति पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पत्नी, उसकी मां, बहन, भाई और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। वार्ड चार निवासी प्रसन्नजीत साह का मंगलवार को अपनी पत्नी सुरभि से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। शाम को कहासुनी के बाद विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन
आरोप है कि देर रात सुरभि ने काशीपुर से अपनी मां, बहन, भाई और उनके दो दोस्तों को बुला लिया। मायके वालों के आते ही सुरभि ने उनके साथ मिलकर पति प्रसन्नजीत और सास संध्या साह (70) पर हमला बोल दिया। संध्या और प्रसन्नजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां संध्या को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी सहित सभी हमलावरों को हिरासत में ले लिया। बुधवार सुबह फॉरेंसिक एक्सपर्ट महेश राम ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रसन्नजीत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी सुरभि साह, उसकी मां सुजाता, बहन दिशा, भाई अमन और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद
बुधवार सुबह एसएसपी अजय गणपति, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, सीओ डीआर वर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि प्रसन्नजीत की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज चेक किए जा रहे हैं। कहा कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मां की मौत की खबर पर मायके पहुंचीं सात बेटियां
प्रसन्नजीत की मां की हत्या के बाद उसकी सात बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मौत की खबर पाकर सभी बहनें बुधवार सुबह मायके आ गईं। बड़ी बहन रानी ने एसएसपी और सीओ से न्याय की गुहार लगाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक अरविंद पांडेय भी प्रसन्नजीत के घर पहुंचे और सीओ से घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।