फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar-A and Dehradun-A team entered the semi-finals

ऊधमसिंह नगर-ए और देहरादून-ए टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Udham Singh Nagar-A and Dehradun-A team entered the semi-finals
काशीपुर के हाईलैंडर एकेडमी में विजेता टीम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन रोमांचक मुकाबले में ऊधमसिंह नगर-ए ने अल्मोड़ा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। देहरादून-ए ने टिहरी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

रविवार को रामनगर रोड स्थित हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी में पहला क्वार्टर फाइनल ऊधमसिंह नगर-ए और अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। मैच का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार ने किया। ऊधमसिंह नगर-ए के कप्तान विजय जेठी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। अल्मोड़ा ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 213 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊधमसिंह नगर-ए टीम ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी प्रतापपुर के खेल मैदान में टिहरी और देहरादून एक के मध्य खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि एमडी करन बिष्ट रहे। टिहरी पहले खेलते हुए 45.4 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून-ए ने 25 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के कोषाध्यक्ष राहुल पवार ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले एमेनिटी पब्लिक स्कूल में 22 जून को खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed