{"_id":"580f9a254f1c1bac52bc1a3d","slug":"uckkon-corn-eat-up-a-half-million-of-the-store-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े उचक्कों ने दुकान के गल्ले से उड़ाए डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े उचक्कों ने दुकान के गल्ले से उड़ाए डेढ़ लाख
अमर उजाला ब्यूरो शक्तिफार्म।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म में चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी देते खाद विक्रेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनदहाड़े दो उचक्कों ने खाद विक्रेता के गल्ले में रखी एक लाख 62 हजार रुपयेे की रकम पार कर दी। भनक लगने पर विक्रेता ने अपनी बाइक से उचक्कों का पीछा भी किया। परंतु थोड़ी दूरी पर खाद विक्रेता की बाइक फिसलने से उचक्के रफूचक्कर हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बैकुंठपुर निवासी पूर्व व्यापार मंडल महामंत्री प्राण विश्वास की नगर में खाद की दुकान है। 21 अक्तूबर को प्राण ने 135 क्विंटल धान किच्छा मंडी स्थित एक व्यवसायी को बेचा था। मंगलवार करीब पौने तीन बजे प्राण किच्छा से धान की रकम एक लाख 62 हजार रुपये लेकर दुकान पहुंचे। उन्होंने रकम को गल्ले का ताला खोल उसमें रख दिया। दोबारा बिना ताला लगाए ही प्राण बैंक में रकम जमा करने का वाउचर भरने लगे। इसी दौरान दो युवक उनकी दुकान में आए और स्प्रे मशीन की पाइप मांगी।
पाइप की रकम चुकाने के बाद युवकों ने दस किलो यूरिया खाद देने को कहा। प्राण द्वारा पॉलीबैग नहीं होने की बात कहने पर युवक पास के किराने की दुकान से दो पॉलीबैग लेकर आए। प्राण गल्ले के पास से निकलकर पॉलीबैग में यूरिया भरने लगे। इसी दौरान गल्ले के पास खड़े युवक ने उसमें रखी रकम को निकाल लिया। रकम हाथ आते ही दोनों युवक घर से पाइप दिखाकर आने की बात कहते हुए अपनी काले रंग की हीरो बाइक स्टार्ट कर चल दिए। आशंका होने पर प्राण ने तुरंत गल्ला खोलकर देखा तो उसमें से रकम गायब थी।
विज्ञापन
उसने भी अपनी बाइक से दोनों युवकों का पीछा करना शुरू किया। थोड़ी दूरी पर प्राण के बाइक लेकर फिसलने से उचक्के आंखों से ओझल हो गए। इसके बाद प्राण ने चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने सिपाहियों के साथ यहां से किच्छा व सितारगंज जाने वाले मार्गों पर उचक्कों की ढूंढखोज की। परंतु कामयाबी हाथ नहीं लगी। इधर किराने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक पॉलीबैग खरीदते हुए नजर आ रहा है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर उचक्कों की खोजबीन में जुटी है।