{"_id":"66492a0bfe2b0f56270c0b74","slug":"two-youths-beaten-while-stealing-oxygen-pipe-in-the-district-hospital-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-111056-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप चोरी करते दो युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप चोरी करते दो युवकों को पीटा
Sun, 19 May 2024 03:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 19 May 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुुर। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप चोरी कर रहे दो युवकों को पीआडी जवानों ने धर दबोचा और जमकर पीटा। आरोपियों के माफी मांगने पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
शनिवार को अस्पताल की छत पर दो युवक चढ़ गए। उन्होंने ऑक्सीजन की कॉपर वाली पाइप लाइन को काटकर उसके टुकड़े कर लिए। अस्पताल में तैनात पीआरडी जवानों ने दोनों को धर दबोचा। उनके कब्जे से करीब पांच टुकड़े बरामद भी हुए। जवानों ने दोनों की धुनाई कर दी। दोनों को पीएमएस कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पंकज गुरुरानी के पास लाए। इसके बाद दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुरुरानी ने बताया कि इससे पहले भी अस्पताल में कई बार चोरी हो चुकी है। बदमाश कर्मचारियों के जूते तक चुरा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि नशेड़ियों के अस्पताल आने की वजह से आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।