{"_id":"6ae793d1e041b30d5905362b","slug":"two-wheeler-market-gets-decked-up-ahead-of-diwali-bookings-pick-up-pace-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-150996-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दीपावली से पहले सजा दोपहिया बाजार, बुकिंग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दीपावली से पहले सजा दोपहिया बाजार, बुकिंग तेज
Mon, 02 Nov 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली से पहले काशीपुर का ऑटोमोबाइल बाजार सज चुका है। रामनगर, मुरादाबाद और बाजपुर रोड स्थित सभी बड़े शोरूमों में नए मॉडल की बाइक और स्कूटी की रेंज लगा दी गई है।
व्यापारियों का दावा है कि धनतेरस से पहले ही 60 से 70 फीसदी गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 35-40 फीसदी अधिक बिक्री की उम्मीद है। कंपनियां पांच से 10 हजार रुपये तक कैश डिस्काउंट, दो हजार का एक्सचेंज बोनस, कम ब्याज पर लोन और फ्री हेलमेट-वारंटी जैसे ऑफर दे रहीं हैं। त्योहारी ऑफरों ने ग्राहकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है।
इनसेट......
इलेक्ट्रिक स्कूटी सबसे आगे
ऑटोमोबाइल व्यापारी रॉकी नारंग ने बताया कि इस बार बाइकों की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड 50 प्रतिशत अधिक है। पहले ग्राहक पेट्रोल की एवरेज देखकर वाहन खरीदते थे। अब ई-वाहनों की मांग बढ़ रही है। महिलाएं और कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग अधिक है।
विज्ञापन
इनसेट......
माइलेज वाली बाइक की मांग
व्यापारी जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि ग्राहक अब स्टाइल से ज्यादा जेब देख रहा है। 100-110 सीसी सेगमेंट में 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने वाली बाइकों की सबसे ज्यादा बुकिंग हो रही है। नौकरीपेशा, छोटे कारोबारियों में इनकी मांग अधिक है।
इनसेट.....
कंपनियों ने उतारे नए मॉडल
व्यापारी विकास छाबड़ा ने बताया कि सभी प्रमुख कंपनियों ने त्योहार से पहले नए ग्राफिक्स और अपडेटेड फीचर्स वाले मॉडल बाजार में उतारे हैं। डिजिटल मीटर, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और बेहतर सस्पेंशन जैसे फीचर्स ग्राहकों को खूब भा रहे हैं।