फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two thousand drug pills recovered from the house in kichha Udham singh nagar

Udham Singh Nagar News: घर से नशे की दो हजार गोलियां बरामद, दंपती सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 04:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Oct 2024 04:40 PM IST
सार

किच्छा में पुलिस ने नशीले पदार्थों के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए बंडिया क्षेत्र में एक घर में दबिश देकर नशे की दो हजार गोलियां बरामद की है। पुलिस ने दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two thousand drug pills recovered from the house in kichha Udham singh nagar
नशे की गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

किच्छा में कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए बंडिया क्षेत्र में एक घर में दबिश देकर नशे की दो हजार गोलियां बरामद की है। पुलिस ने दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

सोमवार को पुलिस टीम रेलवे स्टेशन से बंडिया भट्टा की ओर पैदल गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि वार्ड नंबर पांच बंडिया भट्टा में एक घर में नशे की गोलियों का व्यापार हो रहा है। इस दौरान पुलिस टीम ने घर पर छापा मारा तो वहां दो हजार नशे की गोलियां और गोलियां बेचकर कमाए गए नौ लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने गृहस्वामी सुरेंद्र उर्फ रिंकू, उसकी पत्नी बलजीत कौर उर्फ सिमरन, भाई वीरेंद्र सिंह उर्फ काके को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे की गोलियां गाजियाबाद क्षेत्र में किसी व्यक्ति से लाते हैं। वे काफी समय से नशे की गोलियां बेचने का काम कर रहे थे। टीम में एसएचओ धीरेंद्र कुमार, एसएसआई उमेश कुमार सहित अनेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed