फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two teams in semifinal

कन्याल स्पोर्ट्स और पैंथर क्लब सेमीफाइनल में

Wed, 05 Sep 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ख्ाटीमा
अमर उजाला ब्यूरो ख्ाटीमा Updated Wed, 05 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
two teams in semifinal
football in india

विज्ञापन
नैन सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में कन्याल स्पोर्ट्स ने स्कूल ब्वायज और पैंथर क्लब से रामबाग दिनेशपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को नैनीताल और केडी क्लब तथा डायमंड क्लब और पिथौरागढ़ के बीच तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइन खेला जाएगा।  

गोसीकुंआ के शारदा मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में स्कूल ब्वायज और कन्याल स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों का परिचय मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कुटरा बिक्रम सिंह बुंगला से कराया गया। मैच के 16वें मिनट में स्कूल ब्वायज की ओर से पारस ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 20वें मिनट में गौरव कफलिया ने एक और गोल कर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। जवाब में कन्याल स्पोर्ट्स के कप्तान आनंद सामंत ने 24वें, 28वें और 35वें मिनट में तीन गोल कर अपनी टीम को 3-2 की बढ़त दिला दी। वहीं स्कूल ब्वायज कृष चंद ने 45वें मिनट में गोल कर मैच का स्कोर 3-3 कर दिया। टाईब्रेकर में भी दोनों टीमें 8-8 से बराबर पर ही। जिस पर रेफरी लुईस ने शडन डेथ से निर्णय की घोषणा की। जिसमें कन्याल स्पोर्ट्स ने स्कूल ब्वायज को 13-12 से हराकर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पैंथर क्लब छिनकी ने रामबाग दिनेशपुर को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। पैंथर क्लब की ओर से एक मात्र गोल 47वें मिनट में अमन ने किया ओर रामबाग की टीम अंतिम समय तक गोल करने में नाकाम रही है और मैच पैंथर क्लब ने जीत लिया। वहां पर कमल बिष्ट, चंद्रशेखर भट्ट, कवींद्र कफलिया, भगवान सिंह, दिनेश चंद, प्रवीन भंडारी, हरीश रुमाल, गणेश धामी आदि थे। 
विज्ञापन

04केटीएम05पी-खटीमा में खेले जा रहे फुटबाल टूर्नामेंट का दृश्य। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed