{"_id":"62547e5652023f26ed1c32ec","slug":"two-students-died-due-to-drowning-in-the-canal-kashipur-news-hld4591807170","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुमड़िया डैम की नहर में डूबने से दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुमड़िया डैम की नहर में डूबने से दो छात्रों की मौत
विज्ञापन
जसपुर में गुमसुम बैठीं परिजन। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। तुमड़िया डैम में नहाने गए दो छात्रों की नहर में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों छात्रों के शवों को नहर से निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
जसपुर के ग्राम बढ़ियोवाला निवासी लवप्रीत सिंह (16) वर्ष पुत्र निर्मल सिंह मारिया स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था, जबकि उसका दोस्त रानीनंगला निवासी लवजीत सिंह (17) पुत्र हरदीप सिंह थाना रेहड़ (बिजनौर) के खालसा एकेडमी में कक्षा दस में पढ़ता था। लवप्रीत सोमवार को अपने दोस्त के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूल से प्रवेश पत्र लेने गया था। वहां से प्रवेश पत्र लेने के बाद दोनों छात्र सुबह करीब दस बजे दो छात्राओं व तीन अन्य मित्रों के साथ तुमड़िया डैम घूमने गए थे। डैम से निकल रही नहर में पांचों छात्र नहाने चले गए जबकि उनके साथ गईं दोनों छात्राएं नहर किनारे पर बैठी थी। अचानक लवप्रीत सिंह नहर के गहरे पानी में चला गया। उसे पकड़ने के प्रयास में लवजीत सिंह भी आगे बढ़ गया। दोनों छात्र गहरे पानी में डूब गए।
यह देखकर नहर में नहा रहे साथी छात्र घबरा गए और उन्होंने दौड़कर पास स्थित दुकान पर पहुंचकर मदद की गुुहार लगाई। दुकानदार के पुत्र ने डूब रहे छात्रों को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया, किंतु वह सफल नहीं हो सका। उसके बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने दोनों छात्रों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी छात्रों के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इस हादसे से छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
--------
जल्द लौट आने की बात कहकर गया था
जसपुर। दो छात्रों की डूबने से हुई मौत से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। बढ़ियोवाला गांव निवासी निर्मल सिंह खेती करते हैं। लवप्रीत सिंह उनका इकलौता पुत्र था। सात वर्षीय सुखमीत कौर पुत्री है। वह अपने पुत्र को कभी बाइक नहीं देते थे। रविवार की शाम से ही वह अपनी मां परमजीत कौर से स्कूल बाइक ले जाने की पापा से इजाजत दिलाए जाने की जिद कर रहा था। पुत्र का अनुरोध देखकर उसकी मां ने उसे सोमवार को स्कूल बाइक ले जाने की इजाजत दे दी थी।
वह स्कूल जाने से पहले अपनी बीमार मां को दवाई खिलाकर स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर जल्दी लौट आने की बात कह कर गया था। इधर, लवजीत सिंह के पिता हरदीप सिंह की वर्ष 2007 में मृत्यु हो चुकी है। विधवा मां सुमित्रा सैनी बड़ा भाई रोहित सैनी उसको बड़े चाव से पढ़ा रहे थे। वह अपने दोस्त की बाइक मांग कर ले गया था। घूमने जाने वाले पांच दोस्तों के साथ दो छात्राएं भी गई थीं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों छात्राएं नहर से बाहर बैठी थीं। सभी छात्र नहा रहे थे। सभी दोस्तों ने घूमने जाने का प्लान पहले से ही बना लिया था। दोनों छात्रों की मृत्यु के बाद उनके साथ डैम पर जाने वाले सभी दोस्तों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। मृतक छात्रों के परिजन उनके फोन नंबर मिलाते रहे, लेकिन सभी के मोबाइल स्विच ऑफ थे। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।
उधर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने छात्र के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर प्रेम सहोता, अमनप्रीत सिंह, जगजीत भुल्लर, सुखदीप सहोता, सुखबीर भुल्लर, बलजिंदर सिंह प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।

लवजीत सिंह रानी नांगल। फाइल फोटो - फोटो : KASHIPUR

फाइल फोटो लवप्रीत सिंह जसपुर।- फोटो : KASHIPUR