{"_id":"666df6a6bd97cb6c6b07d8f4","slug":"two-schools-of-khatima-will-be-renovated-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-111864-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा के दो स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा के दो स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार
Sun, 16 Jun 2024 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत जिले के दो स्कूलों का कायाकल्प होगा। स्कूलों में बाकायदा भवन का जीर्णोद्धार, खेल मैदान, हॉल, लाइब्रेरी आदि का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सीएम घोषणा के इन कामों को प्राथमिकता पर लेते हुए शीघ्र निर्माण कार्य कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।
खटीमा के राजकीय थारू इंटर काॅलेज व राजकीय हाईस्कूल नगला तराई का जीर्णोद्धार मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किया जाना है। इसमें भवनों का जीर्णोद्धार, हाॅल का आधुनिकीकरण, खेल मैदान का निर्माण आदि कार्य प्राथमिकता पर किए जाने हैं। इसका जिम्मा निर्माण इकाई मंडी परिषद को दिया गया है। शासन ने नगला तराई स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए 65 लाख रुपये की राशि भी आवंटित कर दी है। वहीं थारू इंटर काॅलेज में निर्माण के लिए मंडी परिषद आंगणन तैयार करने में जुटा हुआ है। जल्द ही नगला तराई स्कूल में निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
-मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल दोनों विद्यालयों में निर्माण कार्य किए जाने हैं। निर्माण इकाई को मानक अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। छह माह में कार्य को पूरा कर हैंडओवर करना होगा।
विज्ञापन
-मनीष कुमार, सीडीओ।