{"_id":"69960bcf7423945b200155d4","slug":"two-people-including-a-timber-smuggler-arrested-from-punjab-kashipur-news-c-8-1-hld1013-722888-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंजाब से लकड़ी तस्कर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंजाब से लकड़ी तस्कर समेत दो गिरफ्तार
Thu, 19 Feb 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। यूपी वन विभाग की टीम ने पंजाब से लगभग 450 क्विटंल खैर लकड़ी बरामद कर बाजपुर निवासी एक लकड़ी तस्कर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से एक ट्रक और दो मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली है। जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।
यूपी के स्वार रामपुर वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में बीते 17 फरवरी को वन विभाग की टीम राज्य सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना पर वन टीम ने खैर लकड़ी से भरे ट्रक का पीछा किया। जिस पर ट्रक रामपुर जिले की सीमा पार करते हुए पंजाब पहुंच गया। पंजाब क्षेत्र के शंभू रखपुरा स्थित एक गोदाम में ट्रक पहुंचा। टीम ने गोदाम को घेर लिया। मौके से पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम राशीद पुत्र भोला शाह निवासी कनौरा, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) और नबी जान पुत्र नूरहसन निवासी अब्दुल्लागंज, जिला बदायूं यूपी बताया। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रक में भरी खैर लकड़ी को कई स्थानों से चोरी करना कबूल किया। खैर लकड़ी तस्करी के दो आरोपी अभी पकड़ से बाहर है।
वन क्षेत्राधिकारी विजय ठाकुर के अनुसार बरामद लगभग 450 क्विंटल प्रतिबंधित खैर लकड़ी, ट्रक और दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। फरार दो आरोपियों की तलाश में टीम जुटी है।