फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two parties opened fire due to rivalry in Jafarpur rudrapur

Uttarakhand News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जाफरपुर, 50 से अधिक राउंड फायरिंग; छह लोग घायल

Mon, 14 Oct 2024 10:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Oct 2024 10:09 AM IST
सार

जाफरपुर में दो पक्षों में हुए टकराव के बाद जमकर फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों की ओर से 50 राउंड से अधिक फायर किए गए। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Two parties opened fire due to rivalry in Jafarpur rudrapur
फायरिंग में क्षतिग्रस्त जीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर में दो पक्षों में हुए टकराव के बाद जमकर फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों की ओर से 50 राउंड से अधिक फायर किए गए। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 32 खोखे बरामद किए। इसके अलावा फायरिंग से क्षतिग्रस्त हुई थार जीप और कार को भी जब्त किया गया। इस घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। दिनेशपुर पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।

 

दरअसल ग्राम नेतानगर निवासी मनमोहन सिंह की साहब सिंह उर्फ साबी निवासी गज्जी पुर मिलक खानम स्वार रामपुर से कुछ समय से रंजिश चल रही थी। शनिवार की आधी रात जाफरपुर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे की जान लेने की नीयत से जमकर फायरिंग की। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन

एक पक्ष के मनमोहन सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा कि इशरपुर नानकपुरी टांडा बहेड़़ी निवासी रखवीर और मिलक खानम स्वार रामपुर निवासी साहब सिंह उर्फ साबी से उसका किसी बात पर विवाद हो गया था। साहब सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात वह पुष्पराज सिंह, सतेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह लाडी, बलराम उर्फ गोलू के साथ अपनी थार जीप और कार से जाफरपुर पहुंचे। वे अंग्रेजी शराब की दुकान के पास खाली प्लाट पर खा पी रहे थे। इस बीच इशरपुर नानकपुरी टांडा बहेड़ी के रखवीर, गज्जीपुर मिलक खानम स्वार रामपुर के साहब सिंह, भोज बहेड़ी के कांवल सिंह, अलसिया भोज बहेड़ी के जशनदीप सिंह, छिनकी किच्छा के जितेन्द्र सिंह, चुबकिया बहेड़ी के करन सिंह और पांच अन्य लोग कई वाहनाें से वहां पहुंचे।

आरोप है कि इन लोगों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरु कर दी। इस पर उन्होंने खेतों में भागकर जान बचाई। आरोपियों ने उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ और फायरिंग की। फायरिंग में बलराम उर्फ गोलू, गुरदीप उर्फ लाडी, पुष्पराज सिंह व सतेंद्र छर्रे लगने से घायल हो गए और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इधर दूसरे पक्ष के साहब सिंह उर्फ साबी और रखबीर सिंह भी फायरिंग में घायल हुए हैं और वे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

थार जीप पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
मनमोहन पक्ष की थार और कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। लेकिन दोनों वाहनों पर दूसरे पक्ष ने फायर किए थे और इससे शीशे टूट गए थे। दूसरे पक्ष के गुस्से का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि थार में 30 से अधिक छर्रे से निशान हुए थे जबकि शीशे में भी छर्रे लगे हुए थे। इसके अलावा थार के टायर भी छर्रे लगने से फट गए थे। 

पहले थे दोस्त, विवाद से बने जानी दुश्मन
जाफरपुर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरा क्षेत्र दहल उठा था। इस घटना ने साफ कर दिया कि दंबंगों में कानून का कोई खौफ नहीं है। दंबंगों ने वैध और अवैध असलहों से 40 राउंड से अधिक फायरिंग कर पुलिस को कानून व्यवस्था पर खुली चुनौती दी है। कभी दोस्त रहे दो लोगों की रंजिश गोलाबारी में बदल गई। एसएसपी का दावा है कि अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा और इन पर कार्रवाई नजीर बनेगी।

 

पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले तक एक पक्ष के मनमोहन सिंह और दूसरे पक्ष के साहब उर्फ साबी दोस्त होते थे। करीब तीन महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे के दुश्मन हो गए। दोनों पक्षों में विवाद निपटाने के लिए गदरपुर में एक पंचायत होनी थी, लेकिन पंचायत किसी वजह से नहीं हो सकी।

दोनों पक्ष वैध और अवैध असलहे से लैस चल रहे थे। उनका आमना सामना होने पर जमकर गोलीबारी कर दी। चौंकाने वाली बात है कि दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा। खुलेआम असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गनीमत रही कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग आबादी से थोड़ी दूरी पर हुई, वरना कइयों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

पुलिस को मौके से पिस्टल और तमंचों के खोखे मिले हैं।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कहा कि अराजकता और गुंडागर्दी से सख्ती से निपटेंगे।

 

बिना अनुमति अस्पताल से नहीं जाएंगे घायल
पुलिस ने अस्पतालों में भर्ती लोगों पर भी निगरानी शुरू कर दी है। एसएसपी मिश्रा ने बताया कि अस्पतालों में सिपाहियों को तैनात किया गया है। डाक्टरों को भी कहा गया है कि भर्ती लोगों को डिस्चार्ज करने से पहले पुलिस को जरूर सूचित करें। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कहा कि इस घटना में लिप्त लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। 

 

जाफरपुर में दोनों पक्षों की ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस को मौके से 32 खोखे मिले हैं। फायरिंग में एक थार जीप के शीशे टूटने के साथ ही उसके टायर तक फाड़ दिए गए हैं। एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। एक पक्ष ने केस दर्ज कराया है और दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं आई है। इस मामले में लिप्त लोगों के आपराधिक रिकार्ड देखे जा रहे हैं और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed