फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two hostels will be built in Kulha of Gularbhoj at a cost of five crores.

Udham Singh Nagar News: गूलरभोज के कूल्हा में पांच करोड़ की लागत से बनेंगे दो छात्रावास

Mon, 26 Feb 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two hostels will be built in Kulha of Gularbhoj at a cost of five crores.
रुद्रपुर। गूलरभोज के कूल्हा में बालक और बालिकाओं के लिए जनजातीय छात्रावास बनेंगे। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत पांच करोड़ की लागत से दो छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। छात्रावास में जनजातीय समुदाय के 50-50 बालक-बालिकाओं को छात्रावास की निशुल्क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड में बुक्सा और वनराजी जनजाति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम जन-मन अभियान चलाया गया है। इसके तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीजीटी) के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को विकसित करने के साथ ही शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम कूल्हा में बालक छात्रावास के लिए 2.75 करोड़ और बालिका छात्रावास के लिए 2.30 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया कि योजना के तहत गदरपुर के कूल्हा में बालक-बालिका के लिए दो जनजातीय छात्रावास बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए जल्द ही धनराशि जारी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed