{"_id":"64d2925b8e83499fa6074f52","slug":"two-hospital-seized-in-violating-rules-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-1891-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खामियां मिलने पर दो अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खामियां मिलने पर दो अस्पताल सील
Wed, 09 Aug 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर अस्पताल सील करती टीम। संवाद
बाजपुर। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो निजी अस्पतालों पर छापा मारा। जांच के दौरान खामियां मिलने पर दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया। इससे निजी अस्पताल और क्लीनिक संचालकों को खलबली मच गई। मंगलवार को राजस्व निरीक्षक सुनीति पाल, डॉ. पीडी गुप्ता ने टीम के साथ नगर के मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर स्थित अलशिफा क्लीनिक और पालिका मार्ग स्थित सिंह दंत चिकित्सालय पर छापा मारा। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी अस्पताल संचालकों को हिदायत दी गई थी। अलशिफा के पास वर्ष 2019 का पंजीकरण है, उसके बाद पंजीकरण नहीं कराया गया।दंत चिकित्सालय के पास कोई पंजीकरण नहीं है। डिग्री की भी जांच की जाएगी। खामियां मिलने पर दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन