{"_id":"5a0c8a524f1c1b8d698bbaec","slug":"two-groups-of-prisoners-in-full-moon-central-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार में कैदियों के दो गुट भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार में कैदियों के दो गुट भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार में हवालाती कैदियों में वर्चस्व की जंग को लेकर दो गुट भिड़ गए। इससे जेल में हड़कंप मच गया। जेल सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट कर रहे दोनों गुटों पर बल का प्रयोग कर उन्हें शांत कराया। मारपीट में एक कैदी को चोट लगी है, जिसका नगर के सीएचसी में इलाज कराया गया। कैदी के घायल होने के मामले में जेल के अधिकारी भगदड़ में उसके चोट लगना बता रहे हैं।
विज्ञापन
संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार में आजीवन सजायाफ्ता कैदियों के अलावा करीब 121 हवालाती कैदी बंद हैं। बुधवार को हवालाती कैदियों के दो गुटों के बीच चल रही वर्चस्व की जंग फूट पड़ी और झगड़ा होने लगा। इस पर जेल में भगदड़ मच गई। जेल अधीक्षक टीडी जोशी और जेलर जयंत पांगती सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और कैदियों को झगड़ते देख उन्होंने बल का प्रयोग कर दोनों गुटों को शांत कराया। घटना के दौरान हवालात में बंद कैदी कपिल घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक जोशी ने बताया कि हवालाती कैदियों में कुछ पेशेवर हैं, जिनके बीच वर्चस्व की जंग चल रही थी। उसी के चलते दोनों गुट भिड़ गए। जेल अधीक्षक जोशी ने बताया कैदियों के झगड़ने से मची भगदड़ के कारण कपिल गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन