{"_id":"bf5c45bba337491789219d7adcba4c50","slug":"two-elephant-teeth-traffickers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हाथी दांतों के साथ तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हाथी दांतों के साथ तस्कर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग टीम ने घेराबंदी कर हाथी के दो दांतों के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ डिप्टी रेंजर पीसी जोशी की तरफ से भारतीय वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
साढ़े चार किलो और 75 सेंटीमीटर लंबाई के दो हाथी दांतों की अंतरराष्ट्रीय कीमत 6 लाख 75 हजार रुपये की आंकी गई है। आरोपी तस्कर ने अपने दो साथियों के नाम भी बताये हैं। लेकिन उसके दोनों साथी घरों से फरार मिले।
विज्ञापन
बन्नाखेड़ा वन क्षेत्राधिकारी नवीन परमार ने बताया कि डेढ़ माह पहले गांव इटव्वा निवासी चरन सिंह के पास हाथी दांत होने की सूचना मिली थी। रणनीति के तहत एक व्यक्ति को सौदा करने के लिए उसके पास भेजा गया था। डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय होने पर 10 हजार रुपये एडवांस दिए गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे इटव्वा चौराहे पर शेष पैसा देकर हाथी दांत लेने के लिए चरन सिंह को बुलाया गया। जैसे ही आपस में दोनों का लेनदेन हुआ। वन टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। रेंजर परमार के अनुसार मरने से पहले हाथी की उम्र 22-25 साल रही होगी। हाथी के शरीर से दांत काटे महसूस नहीं हो रहे हैं।
टीम में रेंजर नवीन परमार, डिप्टी रेंजर पीसी जोशी, भुवन कांडपाल, इंद्रलाल, प्रताप सिंह अधिकारी, पुष्पेंद्र चौहान, अशरफी लाल, युवराज, अनिल तड़याल आदि थे। खबर मिलते ही रामनगर वन परिक्षेत्र के डीएफओ सीके कवदियाल ने बन्नाखेड़ा पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की।